ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News देशपहले कोरोना फिर संघर्षों का दौर.... चुनौती भरे 5 साल, पुतिन से बोले मोदी; टॉप-5 न्यूज

पहले कोरोना फिर संघर्षों का दौर.... चुनौती भरे 5 साल, पुतिन से बोले मोदी; टॉप-5 न्यूज

टेलीविजन पर प्रसारित अपने प्रारंभिक वक्तव्य में पीएम मोदी ने पुतिन और वैश्विक समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत शांति के पक्ष में है और यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने में योगदान करने को तैयार है।

पहले कोरोना फिर संघर्षों का दौर.... चुनौती भरे 5 साल, पुतिन से बोले मोदी; टॉप-5 न्यूज
Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 09 Jul 2024 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने हरियाणा में मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वह राई विधानसभा सीट से विधायक हैं। अब तक नायब सिंह सैनी के पास ही यह जिम्मेदारी थी, जो पिछले दिनों मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए मंगलवार की टॉप-5 न्यूज...

पहले कोरोना फिर संघर्षों का दौर, चुनौती भरे 5 साल; पुतिन से बोले मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में शामिल हुए। पीएम ने कहा, 'महामहिम और मेरे दोस्त, मैं इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। भारत में चुनावों में हमें अभूतप��र्व जीत मिली। उसके बाद आपने जो शुभकामनाएं दीं, उसके लिए भी मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मार्च में आपने भी शानदार प्रदर्शन किया था। चुनाव में जीत के लिए मैं एक बार फिर आपको शुभकामनाएं देता हूं।' पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा में चुनाव से पहले BJP ने बदला अध्यक्ष, मोहन लाल बड़ौली को कमान
भाजपा ने हरियाणा में मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वह राई विधानसभा सीट से विधायक हैं। अब तक नायब सिंह सैनी के पास ही यह जिम्मेदारी थी, जो पिछले दिनों मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हरियाणा में अक्टूबर महीने में ही चुनाव होना है और उससे पहले पार्टी ने यह बड़ा बदलाव किया है ताकि संगठन के पेच कसे जा सकें। पढ़ें पूरी खबर...

हामिद अंसारी पर मोदी की कौन सी बात कांग्रेस को चुभी, ऐक्शन की मांग
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र भी लिखा है। पढ़ें पूरी खबर...

तेज बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, कई इलाकों में जलभराव से भारी जाम
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। ऐसे में कई जगह भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई जिससे आने जाने वाले हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ा। पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट ने बताया कि दोपहर तक ही उन्हें जलभराव की शिकायत को लेकर करीब 22 कॉल आए। इसके अलावा तीन-चार शिकायतें पेड़ टूटने की थी। पढ़ें पूरी खबर...

खालिस्तानियों पर बड़ा ऐक्शन, 'सिख्स फॉर जस्टिस' पर लगा बैन 5 साल बढ़ा
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) पर लगाए गए प्रतिबंध को 5 और वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध पहली बार 2019 में लगाया गया था। भारत सरकार ने SFJ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एक गैरकानूनी संगठन घोषित किया हुआ है। सरकार ने SFJ को देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा मानते हुए यह कदम उठाया था। SFJ एक कट्टरपंथी खालिस्तानी संगठन है जो पंजाब में अलगाववादी आंदोलन को बढ़ावा देने की कोशिश करता रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement