उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र की ओर बजट में बिहार को 26 हजार करोड़ की मिली धनराशि विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान उन्होने आरजेडी पर जमकर हमला बोला।
Wed, 24 Jul 2024 05:44 PMबिहार के सुपौल में जमीन विवाद का खूनी संघर्ष सामने आया है। यहां दो भाइयों की लड़ाई में एक भाई के साले की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि जीजा की हालत गंभीर बनी हुई है। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं।
Wed, 24 Jul 2024 04:41 PMगया जिले के शेरघाटी कोर्ट कैंपस में फायरिंग से हड़कंप मच गया। पेशी पर आया अभियुक्त फोटो खान को दो गोली लगी। जबकि सिपाही को एक गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Wed, 24 Jul 2024 04:20 PMIMD Cyclone Monsoon Rain Update: IMD ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि इस वक्त देश में पश्चिम से लेकर पूर्व तक पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं, इसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
Wed, 24 Jul 2024 03:54 PMप्रॉपर्टी डीलर का गैरकानूनी काम में साथ देने और फर्जी रेड डालने के आरोप में गया के एसएसपी ने 3 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसएसपी ने एक्शन लिया।
Wed, 24 Jul 2024 03:48 PMबिहार विधानसभा से आज पेपर लीक कानून पास हो गया। जिसके तहत 10 साल की सजा और एक करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। अब वहीं अभ्यर्थी के शामिल होने पर 3 साल सजा और 10 लाख का जुर्माना है।
Wed, 24 Jul 2024 03:34 PMपीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर भारत-नेपाल के बीच ट्रेन सेवा शुरू होगी। फिलहाल अयोध्या से जनकपुर तक यह साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़े।
Wed, 24 Jul 2024 02:54 PMबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को एक बार फिर विधानसभा में आपा खो बैठे। उन्होंने आरजेडी की विधायक रेखा देवी के भाषण पर ऐतराज जताते हुए कहा कि आप क्या बोल रही है। महिला हो, कुछ जानती हो।
Wed, 24 Jul 2024 02:31 PMबिहार के कटिहार में एक युवक को सांप ने काट लिया। गुस्साए व्यक्ति ने सांप को डब्बे में बंद कर लिया और अस्पताल लेकर पहुंच गया और बोला फिर पूछते कौन सा सांप डसा है? बता नहीं पाता इसलिए साथ लाया हूं।
Wed, 24 Jul 2024 02:07 PMBihar News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, 'बिहार से हम लोगों की मांग थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज दिया जाए। आज जो बजट आया है, उसमें बिहार के लिए पैकेज का भरमार है...।
Wed, 24 Jul 2024 01:45 PMबिहार के लखीसराय में एक युवक ने ऑनलाइन सट्टा में गवाएं पैसे को चुकाने के लिए महिला की चेन छीन ली। चेन बेचकर मिले रुपयों से कर्जा चुका पाता कि इससे पहले ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उसे दबोच लिया।
Wed, 24 Jul 2024 01:25 PMमोतिहारी में पिछले महीने जिस लड़की का गैंगरेप हुआ, फिर उसकी हत्या की बात सामने आई और घर वालों ने मरा समझकर पिंडदान भी कर दिया। वो लड़की अब जिंदा निकली तो सभी चकित हो गए।
Wed, 24 Jul 2024 12:59 PMबिहार के समस्तीपुर जिले में जहरीली शराब पार्टी करने वाले 6 में से दो लोगों की मौत हो चुकी है। तीन अन्य एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।
Wed, 24 Jul 2024 12:35 PMबिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार में हुई तीन मौतें रहस्यमयी पहेली बनी हुई हैं। तीनों लोगों को पेट में दर्द होने की शिकायत हुई थी। परिवार के लोगों ने गाजियाबाद से लाया हुआ मुरब्बा खाया था।
Wed, 24 Jul 2024 12:02 PMबिहार विधानसभा में बुधवार को आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों ने वेल में उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इश बीच सीएम नीतीश कुमार अपनी सीट से खड़े हुए और विपक्ष को जमकर कोसा।
Wed, 24 Jul 2024 11:51 AMकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बजट 2024 में बिहार के लिए विशेष प्रावधान किए गए। एक्सप्रेसवे, कॉरिडोर, पावर प्लांट के साथ राज्य को केंद्रीय टैक्स पुल से इस बार 9500 करोड़ ज्यादा मिलेंगे।
Wed, 24 Jul 2024 11:10 AMबिहार के जमुई में हनीट्रैप के सहारे 2 युवकों की थार गाड़ी सहित किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया गया। किडनैपरों ने करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी। मगर गांव वालों और पुलिस की सूझ-बूझ से बचा लिया गया।
Wed, 24 Jul 2024 10:52 AMउत्तर बिहार को कोसी नदी से आने वाली बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए कोसी मेची लिंक परियोजना रामबाण साबित हो सकती है। इसके तहत कोसी नदी के एक्स्ट्रा पानी को मेची नदी तक ले जाया जाएगा।
Wed, 24 Jul 2024 10:28 AMबिहार के बक्सर में देर रात घर के बाहर सोए दूध विक्रेता की बदमाशों ने हत्या कर दी। सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घरवालों में मातम का माहौल छाया हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है।
Wed, 24 Jul 2024 09:59 AMभागलपुूर के पीरपैंती में पावर प्लांट के निर्माण के लिए केंद्रीय बजट में फंड का प्रावधान किया गया है। इससे बिहार में 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
Wed, 24 Jul 2024 09:51 AM