Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Horoscope : these date of birth people love luxurious lifestyle 1-10-19-28

राजा की तरह जीवन बिताते हैं इस तारीख में जन्मे लोग,देखें कहीं आप भी तो शामिल नहीं?

  • Numerology Mulank 1 : अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातकों को जीवन में कभी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। यह काफी मेहनती होते हैं और हर कार्य में अव्वल रहना पसंद है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दस्तान, नई दिल्लीWed, 10 July 2024 12:12 AM
हमें फॉलो करें

Numerology Rashifal : जिस तरह राशि चक्र में राशियों के द्वारा किसी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। वैसे ही अंकज्योतिष में अंकों का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि हर एक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। अपना मूलांक निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका मूलांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1(1+0 =10, 1+9=10, 2+8 =10) होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। यह जन्म से ही राजा समान जीवन बिताते हैं और काफी महत्वकांक्षी होते हैं। अपने मूलांक के अनुसार ही यह हर कार्य में नंबर 1 रहना चाहते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 1 वालों के बारे में कुछ खास बातें...

1 तारीख को जन्मे लोग : किसी भी महीने की 1 तारीख को जन्मे लोग भी अपने बर्थ डेट के अनुसार ही हमेशा नंबर 1 पर रहना चाहते हैं। यह हर कार्य में अपने मनमुताबिक परिणाम पाना चाहते हैं। महत्वकांक्षी होने के साथ यह काफी क्रिएटिव भी होते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी होती है । पर्सनैलिटी बहुत अट्रैक्टिव होती है। यह अपनी बातों और स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेते हैं।

10 तारीख को जन्मे लोग : किसी भी माह के 10 तारीख को जन्मे लोग अपने करियर गोल्स को लेकर बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। इन्हें में जोश और उत्साह की कमी नहीं होती है। यह कड़ी मेहनत और ईमानदारी से जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं। इन्हें साफ-सफाई में रहना बहुत पसंद होता है और लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों को संगीत, कला, साहित्य और देश-दुनिया को एक्सप्लोर करने की गहरा इच्छा होती है। हालांकि, कई बार यह लोगों से जाने-अनजाने में ऐसी बात कह देते हैं, जिससे लोगों के मन को ठेस पहुंच जाता है।

19 तारीख को जन्मे लोग : 19 तारीख में जन्मे लोगों का भी मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के जातक भी जन्मे से ही सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करते हैं। लाइफ में इन्हें कभी पैसों की तंगी नहीं होती है। खुशमिजाज, ईमानदार और कॉन्फिडेंट के साथ ही यह थोड़ा इमोशनल भी होते हैं। दूसरों की समस्या देखकर बहुत भावुक हो जाते हैं और जरुरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 19 बर्थडेट वालों को करियर में अपार सफलता मिलती है।

28 तारीख को जन्मे लोग : किसी भी माह के 29 तारीख को जन्मे लोगों की लीडरशिप स्किल शानदार होती है। यह हर कार्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व के साथ यह बहुत इंटेलिजेंट भी होते हैं। यह रिश्तों को बहुत ईमानदारी से निभाते हैं। अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल से हर किसी का दिल जीतने में माहिर होते हैं। इनमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होता है। इन्हें डिसिप्लिन में रहना बहुत पसंद होता है। हालांकि, स्वभाव से थोड़ा जिद्दी होते हैं। जिससे लाइफ में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें
Advertisement