Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Vakri Rashifal 5 August 2024 : vakri budh can increase the stress of these zodiacs

26 दिन बाद वक्री बुध इन राशियों को देंगे ���ष्टकारी फल, बढ़ेंगे कानूनी विवाद, कार्यों में आएगी रुकावट

  • Mercury Retrograde On 5 August 2024 : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 5 अगस्त 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दस्तान, नई दिल्लीWed, 10 July 2024 12:12 AM
हमें फॉलो करें

Mercury Retrograde August 2024 Horoscope : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की वक्री चाल का जनमानस पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध भी अगस्त माह में उलटी चाल चलने जा रहे हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी हो सकता है। दृक पंचांग के अनुसार,5 अगस्त 2024 को बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे और 24 अगस्त 2024 को सुबह 2 बजकर 43 मिनट तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुध की वक्री चाल से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा, तो इस 19 दिनों की अवधि में कुछ राशियों को बहुत संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं बुध की वक्री चाल किन राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकती है।

सिंह राशि : बुध के वक्री अवस्था में रहने के दौरान सिंह राशि वालों को बहुत अलर्ट रहना होगा। क्रोध से बचें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। इन दिनों में पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर में गृह-क्लेश की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कटहरी के मामलों में धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि : वक्री बुध वृश्चिक राशि वालों को मानसिक कष्ट दे सकता है। इस दौरान शांत दिमाग से फैसले लें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध पर काबूर रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य को लेकर भी चिताएं बनी रहेगी। करियर में बाधाएं आ सकती है। विरोधी एक्टिव रहेंगे, जिससे मुश्किलें बढ़ सकती है।

मकर राशि : बुध की वक्री चाल से मकर राशि वालों को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको एकाग्रता की कमी महसूस होगी। कार्यों में बाधाएं आ सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचार ज्यादा आएंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। धन के मामले में कोई रिस्क न लें, वरना नुकसान हो सकता है। रिश्तेदारों या दोस्तों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें
Advertisement