Hindi Newsधर्म न्यूज़Grah Gochar July 2024: 3 shubh yoga laxmi narayan budhaditya shukraditya will give wealth to these zodiac

16 जुलाई तक तीन दुर्लभ राजयोग से ये राशियां होंगी मालामाल, 24 दिनों तक रहेगी चांदी ही चांदी

  • जुलाई माह के मध्य में कर्क राशि में बुध, शुक्र और सूर्य के मिलन से लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग और शुक्रादित्य योग समेत 3 राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों को बंपर लाभ हो सकता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दस्तान, नई दिल्लीWed, 10 July 2024 12:12 AM
हमें फॉलो करें

Grah Gochar July 2024 : जुलाई माह में कर्क राशि में ग्रहों का मेला लगने जा रहा है। जिससे शुक्रादित्य, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग समेत 3 अद्भुत राजयोग का निर्माण होगा। दृक पचांग के अनुसार,29 जून 2024 से ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में विराजमान हैं। 7 जुलाई 2024 को शुक्र ग्रह भी कर्क राशि में जा चुके हैं और शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, 16 जुलाई 2024 को सूर्य का कर्क राशि में महागोचर होने जा रहे हैं। जिससे कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का मिलन होगा और दो अन्य दुर्लभ राजयोग का निर्माण होगा। कर्क राशि में सूर्य-बुध मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। इसके अलावा सूर्य-शुक्र के संयोग से बेहद शुभ शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इन तीनों राजयोग को बेहद शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में बीतता है। कर्क राशि में त्रिग्रही योग के साथ इन 3 राजयोग के निर्माण से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं कर्क राशि में 3 राजयोग के निर्माण से किन राशियों को होगा फायदा?

कर्क राशि : शुक्रादित्य, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग के निर्माण से कर्क राशि वालों को बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम योग बनेंगे। बिजनेस में फायदा होगा। धन का आवक बढ़ेगा। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे।

तुला राशि : कर्क राशि में 3 दुर्लभ राजयोग का निर्माण तुला राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। इस दौरान आपको अटका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक रूप से धन-संपन्न रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसों की तंगी दूर होगी। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि : शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण योग से वृश्चिक राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। करियर में अपार सफलता मिलेगी। यह समय विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। अचानक से धन लाभ होगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। करियर से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें
Advertisement