ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड के 5 वीर सपूतों की शहादत पर सीएम धामी भी भावुक, आतंकवादियों पर होगा सख्त ऐक्शन

उत्तराखंड के 5 वीर सपूतों की शहादत पर सीएम धामी भी भावुक, आतंकवादियों पर होगा सख्त ऐक्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद जवानों का नाम भारत हमेशा याद रखेगा। संपूर्ण राज्य को अपने बेटों व भाइयों पर गर्व हैं। पांचों वीर जवान हमारे परिवार के सदस्य हैं।

उत्तराखंड के 5 वीर सपूतों की शहादत पर सीएम धामी भी भावुक, आतंकवादियों पर होगा सख्त ऐक्शन
Himanshu Kumar Lallदेहरादून, हिन्दुस्तानTue, 09 Jul 2024 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के कठुवा में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच वीर सपूतों को श्रद्धाजंलि देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत पीड़ा का क्षण है। हमने भाई और बेटा भी खोया है।

इन रणबांकुरों ने उत्तराखंड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आतंकवाद के विरुद्ध वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस कायरतापूर्ण हमले के दोषी आतंकवादी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

उन्हें पनाह देने वाले लोगों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवानों का नाम भारत हमेशा याद रखेगा। संपूर्ण राज्य को अपने बेटों व भाइयों पर गर्व हैं। पांचों वीर जवान हमारे परिवार के सदस्य हैं। इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शहीद जवानों का नाम भारत हमेशा याद रखेगा। संपूर्ण राज्य को अपने बेटों व भाइयों पर गर्व हैं। पांचों वीर जवान हमारे परिवार के सदस्य हैं। इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है।

शहीद सपूतों के पार्थिव शरीर देख गमगीन हुआ माहौल 
कठुवा में आंतकी हमले में शहीद हुए पांचों सपूतों के पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक हो गया। नम आंखों के साथ लोगों ने अपने बहादुर सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी। शहीद विनेाद सिंह भंडारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढाते हुए उनके पिता वीर सिंह भंडारी फफक फफक कर रो पड़े।

उन्होंने कहा कि बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है। लेकिन दुख है कि तीन बहनों का अकेला भाई था। दो छोटे छोटे बच्चे हैं। अब उनकी जिम्मेदारी भी हम बूढे मां बाप पर आ गई है। मंगलवार शाम 4 बजकर 35 मिनट पर दो एमआई हेलीकॉप्टर शहीद पांच जवानों के पार्थिव शरीर लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। अपने बहादुर सपूतों के अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट परिसर और बाहर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा था। 

अमर शहीद
1-राइफलमैन आदर्श नेगी(25 वर्ष) पुत्र दलबीर सिंह नेगी, निवासी थाती डागर गांव, कीर्तिनगर ब्लॉक, टिहरी
2-नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत(41 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह रावत, निवासी ग्राम कांडा, रुद्रप्रयाग
3-हवलदार कमल सिंह(36 वर्ष) पुत्र स्व.केशर सिंह, निवासी ग्राम कर्तिया(नोदानु), थाना रिखणीखाल, जिला पौड़ी
4-राइफलमैन अनुज नेगी(25 वर्ष) पुत्र भारत सिंह, निवासी ग्राम डोबरिया थाना व तहसील रिखणीखाल, जिला पौड़ी
5-लांस नायक विनोद सिंह(33 वर्ष) पुत्र वीर सिंह भंडारी, मूल निवासी चौड़-जसपुर जाखणीधार ब्लॉक, वर्तमान में भानियावाला, देहरादून