ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News देशपागल आदमी, उसे थप्पड़ मारना चाहिए; राहुल गांधी पर भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

पागल आदमी, उसे थप्पड़ मारना चाहिए; राहुल गांधी पर भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

भरत शेट्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में विवादित भाषण देते समय भगवान शिव की तस्वीर दिखाने के लिए भी निशाना साधा। शेट्टी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदू हिंसक हैं।

पागल आदमी, उसे थप्पड़ मारना चाहिए; राहुल गांधी पर भाजपा विधायक के बिगड़े बोल
Amit Kumarलाइव हिन्दुस्तान,मैंगलोरTue, 09 Jul 2024 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

हाल ही में लोकसभा में 'हिंदुओं' पर दिए गए राहुल गांधी के भाषण को लेकर कर्नाटक के एक भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है। भाषण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कर्नाटक के भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने वरिष्ठ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनकी ‘हिंदू विरोधी’ टिप्पणी के लिए ‘थप्पड़ मारने’ की मांग की।

भरत शेट्टी मैंगलोर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। शेट्टी ने सोमवार को मैंगलोर में राहुल गांधी के खिलाफ एक विरोध मार्च को संबोधित करते हुए ‘थप्पड़ मारने का आह्वान’ किया। भाजपा विधायक ने कहा, "वह (गांधी) हिंदू विरोधी रुख अपनाते हैं। अगर आप उनके बयान को देखें तो यह साफ है कि वह बहुत बड़े पागल हैं। संसद के अंदर उनके गाल पर थप्पड़ मारा जाना चाहिए था।" 

शेट्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में विवादित भाषण देते समय भगवान शिव की तस्वीर दिखाने के लिए भी निशाना साधा। शेट्टी ने कहा, "राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदू हिंसक हैं। पागल आदमी को यह नहीं पता कि अगर भगवान शिव अपनी तीसरी आंख खोल दें, तो गांधी भस्म हो जाएंगे।"  

भाजपा नेता ने आगे दावा किया कि राहुल गांधी 'जिस क्षेत्र में जाते हैं, उसके आधार पर अपना (धार्मिक) रुख बदल लेते हैं।' राहुल गांधी रायबरेली के सांसद हैं। शेट्टी ने कहा, "जब वह गुजरात जाते हैं, तो विपक्ष के नेता भगवान शिव के भक्त बन जाते हैं। लेकिन, जब वह तमिलनाडु जाते हैं, तो नास्तिक बन जाते हैं और केरल में धर्मनिरपेक्ष बन जाते हैं।" इसके अलावा, भाजपा विधायक ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को ��ेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। भाजपा विधायक शेट्टी ने टिप्पणी की, "केवल 99 लोकसभा सीटें पाने के बाद, विपक्ष के नेता एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा कर रहे हैं।" 

Advertisement