ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News चंडीगढ़नए सिम कार्ड से आधार लिंक स्कैम में फंसी महिला, लग गया 80 लाख का चूना; कैसे?

नए सिम कार्ड से आधार लिंक स्कैम में फंसी महिला, लग गया 80 लाख का चूना; कैसे?

Cyber Fraud: कॉल करने वाले ने महिला को धमकाया कि अब उसकी गिरफ्तारी होने वाली है। इससे घबराई हुई महिला ने उन्हीं लोगों की बताई तरकीब और इशारे में पर काम करना शुरू कर दिया।

नए सिम कार्ड से आधार लिंक स्कैम में फंसी महिला, लग गया 80 लाख का चूना; कैसे?
Pramod Kumarलाइव हिन्दुस्तान,चंडीगढ़Tue, 09 Jul 2024 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

आजकल ऑनलाइन ठग नए-नए तरीके और हथकंडे अपनाकर भोले-भाले लोगों को साइबर क्राइम का शिकार बना रहे हैं और लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे हैं। इसी तरह  एक नई तरकीब से साइबर ठगों ने चंडीगढ़ की एक महिला से 80 लाख रुपये की ठगी कर ली है। खास बात यह है कि ठगों ने इसके लिए सिम कार्ड और आधार लिंकेज के आधार पर महिला को निशाना बनाया।

ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 की निवासी एक महिला को एक शख्स ने फोन किया और खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उस शख्स ने महिला से कहा कि उसके आधार कार्ड पर जारी किए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए हो रहा है। इतना ही नहीं, ठगों ने महिला से कहा कि उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के कुल 24 मामले दर्ज हैं।

कॉल करने वाले ने महिला को धमकाया कि अब उसकी गिरफ्तारी होने वाली है। इससे घबराई हुई महिला ने उन्हीं लोगों की बताई तरकीब और इशारे में पर काम करना शुरू कर दिया। ठगों ने कहा कि अगर गिरफ्तारी से बचना है तो उसके बताए हुए बैंक खाते में 80 लाख रुपये भेजने होंगे। इससे मामला रफा-दफा हो सकता है। इसके साथ यह भी कहा कि अगर वह निर्दोष साबित हुई तो उसके पैसे लौटा दिए जाएंगे।

घबराई महिला ने गिरफ्तारी के डर से ठगों के बताए बैंक खाते में 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। तब तक जालसाज फरार हो चुके थे। अब महिला की शिकायत पर चंडीगढ़ में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement