Hindi Newsधर्म न्यूज़Guru Purnima 2024 Kab Hai : note the correct date shubh muhurat and poojavidhi

Guru Purnima 2024 : 20 या 21 जुलाई,गुरु पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख ,शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

  • Guru Purnima 2024 : हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को बड़े हर्षोल्लास के गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। यह विशेष दिन गुरुओं की पूजा करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दस्तान, नई दिल्लीMon, 8 July 2024 12:17 AM
हमें फॉलो करें

Guru Purnima 2024 Date and Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। यह विशेष दिन स्नान-दान और गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को वेद व्यास जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस शुभ दिन पर गुरुओं की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व...

कब है गुरु पूर्णिमा ?

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 20 जुलाई 2024 को शाम 05:59 पीएम पर होगा और अगले दिन यानी 21 जुलाई को दोपहर 03:46 पीएम पर इसका समापन होगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि में व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इसलिए 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त : इस वर्ष सर्वार्थ सिद्दि योग में गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।

पूजाविधि :

गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठें। स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें। इसके बाद एक छोटी चौकी पर पीला या लाल वस्त्र बिछाएं। विष्णुजी का ध्यान करें और पूजा आरंभ करें। श्रीहरि विष्णुजी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करें। फिर उन्हें हल्दी, अक्षत, पीले फल, पीले फूल और नैवेद्य अर्पित करें। उनकी प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित करें। विष्णुजी की आरती उतारें। वेद व्यास जी की भी पूजा करें। गुरु पूर्णिमा व्रत का पाठ करें। इसके बाद अंत में मां लक्ष्मी, विष्णुजी और वेद-व्यास जी की आरती उतारें। पूजा समाप्त होने के बाद परिवार के सदस्यों को प्रसाद वितरण करें और स्वंय भी खाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें