Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 9 july 2024 today horoscope Tuesday mesh kumbh meen dhanu singh to all 12 rashi

9 जुलाई राशिफल : इन राशि वालों को आज हो सकती है धन हानि, ये लोग बचकर पार करें समय

  • Horoscope 9 July 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 जुलाई को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Saumya Tiwari पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुरTue, 9 July 2024 10:12 AM
हमें फॉलो करें

ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। मिथुन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र। कर्क राशि से निकल कर चंद्रमा सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- भावुकता पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- गृह कलह परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। बस कलह से बचें। काली वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन निवेश करने से धन हानि भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- बहुत अच्छी ऊर्जा में हैं इस समय। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार का साथ है। सरकारी तंत्र बहुत सहयोग साबित हो रही है। राजनीतिक लाभ मिल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। तांबे की वस्तु का दान करें।

तुला राशि- आय में मनमुताबिक बढ़ोतरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समय। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम अच्छा है, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- राजनीतिक लाभ। कोर्ट-कचहरी में विजय। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य ठीकठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद समय। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा कम होगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

ऐप पर पढ़ें
Advertisement