By Arti Mishra
PUBLISHED July 09, 2024

LIVE HINDUSTAN
Faith

भगवान शिव को क्यों प्रिय है सावन, पौराणिक... 

Pic Credit: Shutterstock

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय माह कहा गया है। 

सावन माह

ऐसा कहा गया है कि सावन में शिव पूजन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सावन में शिव पूजा

पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि भगवान शिव को सावन माह क्यों प्रिय है।

क्यों प्रिय है सावन

ब्रह्मा के पुत्र सनत कुमारों ने शिवजी से प्रश्न किया कि आपको सावन क्यों प्रिय है तो शिवजी ने कहा था, पार्वती ने विवाह की कामना से सावन में कठोर तप किया था। जिससे सावन उन्हें प्रिय है 

पहली कथा

समुद्र मंथन से विष निकला था। विष को शिवजी ने गले में धारण किया। उनके शरीर का तापमान बढ़ने लगा तो देवताओं ने शीतल जल डालकर ताप को शांत किया। तभी से शिव जी को जल व सावन महीना अति प्रिय है।

दूसरी कथा

मान्यता है कि शिवजी सावन माह में ससुराल गए थे। वहां उनका स्वागत जलाभिषेक से किया गया था। तबसे हर वर्ष सावन में शिवजी ससुराल आते हैं। उन्हें यह माह अति प्रिय है।

तीसरी कथा

इस साल सावन मास 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है। इस दिन सोमवार भी है और कई शुभ योग बन रहे हैं।

सावन 2024

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

नोट

सावन का पहला सोमवार कब?

Click Here