Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कर्क राशि में आते ही सूर्य का शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा। जिसको ज्योतिष में बेहद अशुभ माना गया है और इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। जिससे 3 राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं जिनको सावधान रहने की जरूरत है…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य देव का षडाष्टक योग हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको गुप्त रोग हो सकते हैं। साथ ही सेहत खराब हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं नौकरी कारोबार में आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना होगा। साथ ही इस समय आपको धन के निवेश से बचना चाहिए। वहीं इस समय आपकी जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। इसलिए बहसबाजी से बचें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि और सूर्य देव का षडाष्टक योग सिंह राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सिंह राशि मेंं शनि देव मारकेश होते हैं। साथ ही आपकी राशि से शनि देव 12वें भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही सेहत खराब हो सकती है। वहीं इस दौरान कोर्ट- कचहरी का फैसला आपके विरोध में आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इस समय आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए षडाष्टक योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में शनि देव हैं तो वही अष्टम भाव में सूर्य देव विराजमान हैं। इसलिए इस समय गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही सेहत का ध्यान ऱखें। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। क्योंकि चोट- दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप व्यापारी हैं और आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी नहीं करें। साथ ही इस समय किसी को उधार धन देने से भी बचें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024