Dream Interpretation: सपने हर इंसान आमतौर पर देखता है। वहीं कुछ सपने देखकर व्यक्ति सुखद अनुभव करता है तो कुछ सपने देखकर वह भय में पड़ जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। यहां हम बात करने जा रहे हैं कि अगर सपने में आपको सपने में काला सांप या शिवलिंग दिखे तो उसका असल जिंदगी में क्या मतलब होता। आइए जानते हैं…

सपने में सांप और नेवले की लड़ाई

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको किसी कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही आने- वाले दिनों में घर- परिवार में लड़ाई- झगड़ा हो सकता है। वहीं कोई अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। 

सपने में काला सांप दिखाई देना

अगर आप सपने में काले सांप को फन उठाएं देखते हैं तो यह बेहद शुभ है। साथ ही इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है। धन की वृद्धि होने वाली है। वहीं अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में शुभ सूचना मिल सकती है। 

सुनहरा सांप सपने में दिखाई दे

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आपको सोते हुए सफेद या फिर सुनहरे रंग का सांप नजर आए तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत जल्द ही खुलने वाली है। साथ ही कोई मनोकामना आपकी पूरी हो सकती है। वहीं आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

सफेद शिवलिंग का सपने में दर्शन करना

सपने में सफेद शिवलिंग के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसका मतलब है कि आपका कोई मरोरथ पूर्ण होने वाला है। रोग से आपको या परिवार के किसी सदस्य को मुक्ति मिल सकती है। वहीं आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। 

शिवलिंग की पूजा करते देखना

यदि आप कोई सपना शिवलिंग की पूजा करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। साथ ही अगर आप बीमार हैं तो आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही आने वाले दोनों में करियर से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024