Olive Green Saree: सावन हरियाली और हरे रंग का मौसम है। इस महीने में महिलाएं तरह-तरह की साड़ियां पहनती हैं और खूबसूरत रंगों में तैयार होती हैं। पर खासतौर पर इस मौसम में हरा प्रमुख रंग है तो महिलाएं हरे रंग की साड़ियां ही पहनती हैं। पर हर बार चटक हरा रंग क्यों पहनना जब आप ऑलिव ग्रीन भी ट्राई कर सकती हैं। ये थोड़ा सा अलग ही हरा रंग होता है। इसमें हरा आंखों को आराम देता है और चुभता नहीं है। इतना ही नहीं ये एवरग्रीन कलर है। तो आइए जानते हैं आप किन कपड़ों में ऑलिव ग्रीन साड़ियां (Sawan 2024) खरीद सकती हैं और इन्हें पहन सकती हैं।

इस बार सावन में पहनें ऑलिव ग्रीन कलर की ये साड़ियां-Olive Green sawan special saree

ऑर्गेंजा साड़ी-Organza Saree

ऑर्गेंजा साड़ी बेहद ही खूबसूरत साड़ियों में से एक है। ये हल्की साड़ियां ऑलिव कलर में और खूबसूरत लगती है। इनमें अलग-अलग डिजाइन्स आते हैं और इनका हैवी वर्क साड़ी की ��ूबसूरती को और बढ़ाता है। इतना ही नहीं इसमें आप दो रंगों का भी चुनाव कर सकती हैं। इसके अलावा बेस कलर में आप ऑलिव ग्रीन कलर को चुन सकती हैं और इसके बाद आप अलग-अलग रंगों का भी चुनाव कर सकती हैं।

सेक्विन साड़ी-Sequin saree

ऑर्गेंजा साड़ी अलग ही खूबसूरत नजर आती हैं। ये वेस्टर्न टाइप ट्रेंडी साड़ियां होती हैं जो कि बदन पर लिपटकर आपके लुक को और ग्लैमरस बना देती है। इसके अलावा आप इसे अलग-अलग तरीके से पहन सकती हैं। इसके अलावा आप पैंट साड़ी भी इस कलर में ट्राई कर सकती हैं। साड़ी का पल्ला का अलग-अलग तरीके से ले सकती हैं। ये आपकी साड़ी की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है।

सिल्क साड़ी-Silk Saree

सिल्क साड़ी में ऑलिव ग्रीन कलर अलग से ही खूबसूरत लगता है। सिल्क साड़ियों में आप अलग-अलग बोर्डर की साड़ियां पहन सकती हैं। सिल्क की ऑलिव ग्रीन साड़ी का टैक्सचर अलग से नजर आता है और ये हल्की भी होती हैं। तो इस बार सावन में आप इस प्रकार की ऑलिव ग्रीन साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं। आप इनके साथ नेकलेस और हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। तो इन रंगों की ऑलिव ग्रीन साड़ियों का आप चुनाव करें जो कि सावन में आपके लुक को और बेहतर बनाएंगी।