Uzbekistan: अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस जगह को चुन सकते हैं। खास बात ये है कि जितना आप भारत में गोवा जाने और घूमने में खर्च करते हैं उतने में ही आप इस देश में घूमकर आ सकते हैं। दरअसल, उज्बेकिस्तान (uzbekistan) बेहद ही खूबसूरत देश है और यहां घूमना आपकी सोच से भी ज्यादा सस्ता हो सकता है। जैसे कि दिल्ली से ताशकंद तक की फ्लाईट आपको 30-50 हजार की पड़ सकती है। दिल्ली से ताशकंद के लिए आपको सीधे 3 घंटे लग सकते हैं। इसके अलावा आप यहां जाकर 10 रुपए ताशकंद मेट्रो टिकट लेकर घूम सकते हैं। इसके बाद यहां 4 दिन रहने-खाने और घूमने में आपको 10 से 20 हजार तक खर्चा हो सकता है। इसके अलावा आप कम बजट में भी इस ट्रिप को प्लान कर सकते हैं। आइए, जानते हैं उज्बेकिस्तान में 4 दिन का पूरा ट्रेवन प्लान।

उज्बेकिस्तान में 4 दिन का पूरा ट्रेवन प्लान -Uzbekistan 4 day Travel Plan

ताशकंद में बिताएं पहला दिन-1st day in Tashkent

-सुबह ताशकंद पहुंचने और अपने होटल में चेक-इन के बाद अमीर तिमुर स्क्वायर (Amir Timur central square) घूमने जाएं।
-Independence Square पर वॉक करें।
-आरामदायक नाश्ते का आनंद लें। स्थानीय रेस्तरां में लंच करें और प्लोव, लैगमैन या शश्लिक जैसे पारंपरिक उज़्बेक रेसिपी ट्राई।
-दोपहर में चोरसू बाज़ार (Chorsu Bazaar)में घूमें और यहां शॉपिंग करें।कुकेलदाश मदरसा (Kukeldash Madrasah) घूमें। ये मध्य एशिया के सबसे पुराने मदरसों में से एक है।

समरकंद में बिताएं दूसरा दिन-Day 2 in Samarkand

यहां रेगिस्तान स्क्वायर (Registan Square) में घूमें। यहां के तीन आश्चर्यजनक मदरसों में घूमें।बीबी-खानम मस्जिद (Bibi-Khanym Mosque) में घूमें जो कभी इस्लामी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।
-रात को यहां का स्थानीय खाना एंजॉय करें।

बुखारा शहर में तीसरा दिन-Day 3 in Bukhara

-Gur-e-Amir Mausoleum घूमें
-शाह-ए-ज़िंदा में घूमें। ये आश्चर्यजनक मकबरों के साथ एक खूबसूरत जगह है।
-दोपहर में यहां के होटलों में घूमें और यहां के खास जायकों का स्वाद लें।

चौथा दिन लौटने से पहले करें ये काम-Day 4

-सुबह उज़्बेकिस्तान में अपने आखिरी नाश्ते का आनंद लें।इसके बाद आर्क किला (Ark Fortress) घूमने जाएं। यहां अच्छी तरह से घूमें जो कि कभी शाही शहर था।

  • -बोलो हौज़ मस्जिद (Bolo Haouz Mosque) में घूमें। बसूरत लकड़ी के स्तंभों वाली इस खूबसूरत मस्जिद में घूमने का अपना मजा है।
  • -समानिद समाधि (Samanid Mausoleum) मध्य एशिया के सबसे पुराने और सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक देखें।
  • -लयाब-ए हौज़ (Shah-i-Zinda Ensemble), ऐतिहासिक इमारतों और शांत तालाब वाले इस आकर्षक मैदान में घूमें।

इस तरह से आप बस 4 दिन में इस पूरे शहर को घूमकर आ सकते हैं। ये देश अपने खूबसूरती के लिए तो जाना जाता ही है, बल्कि अपने पारंपरिक और ऐतिहासिक स्थलों की वजह से भी जाना जाता है। तो बस समय निकालें, प्लान करें और इन जगहों पर घूम आएं।