Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Updates: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वो राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। ऐसे में उनकी वेडिंग की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिन ही हल्दी सेरेमनी थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इसमें सारा अली खान, रणवीर सिंह, सलमान खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, नीता अंबानी, उदित नारायण, शेखर पहाड़िया, मानुषी छिल्लर और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगाए। इस दौरान सभी का लुक देखते ही बना। सलमान खान को येलो कलर के कुर्ते में देखा गया। आपको बता दें कि अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को है। हल्दी से राधिका मर्चेंट की तस्वीरें भी आ गई हैं, येलो ड्रेस में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं, मगर सबसे ���्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वो था राधिका मर्चेंट का दुपट्टा। असली फूलों से बना ये दुपट्टा राधिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। देखिए राधिका का लुक और अनंत अंबानी की शादी की रस्मों के सभी अपडेट्स…

Live Updates
19:20 (IST) 11 Jul 2024
एंटीलिया पहुंचे पंडित

अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को होनी है। लगभग सारी तैयारियां हो चुकी है। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि पंडित एंटीलिया पहुंच गए हैं। वीडियो में पंडितों की फौज देखने के लिए मिल रही है।

19:18 (IST) 11 Jul 2024
अनंत-राधिका की शादी के लिए गई है खास तैयारी

मुकेश अंबानी छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने इस वेडिंग फंक्शन के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। मेहमानों का भी खास ख्याल रखा है। पढ़िए पूरी खबर...

17:58 (IST) 11 Jul 2024
मुंबई पहुंचे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा उनके वेडिंग को अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से उनका वीडियो सामने आया है।

12:44 (IST) 11 Jul 2024
ममता बनर्जी भी होंगी अनंत-राधिका की शादी में शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का न्योता ममता बनर्जी को भी दिया गया है। वो भी अंबानी परिवार की इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होंगी।

08:26 (IST) 11 Jul 2024
नीता अंबानी ने किया सबका स्वागत

नीता अंबानी ने अपने परिवार के इस फंक्शन में हाथ जोड़कर सबका स्वागत किया।

07:42 (IST) 11 Jul 2024
गरबा नाइट पर अंबानी परिवार की तस्वीर

गरबा नाइट के लिए नीता अंबानी ने मल्टीकलर का लहंगा पहना था और मुकेश अंबानी गोल्डन कुर्ता पजामा और सदरी में नजर आए।

07:40 (IST) 11 Jul 2024
ईशा ने पहना मां का हार

ईशा अंबानी ने अपने भाई की मेहंदी के फंक्शन के लिए अपनी मां नीता अंबानी का हार पहना। जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। देखें तस्वीरें

07:39 (IST) 11 Jul 2024
श्लोखा का लुक है काफी यूनीक

गरबा नाइट और मेहंदी के लिए अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका का लुक काफी यूनीक था। उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ ग्रीन दुपट्टा कैरी किया था। आप भी देखें तस्वीर।

07:38 (IST) 11 Jul 2024
पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे एमएस धोनी

एमएस धोनी भी अंबानी परिवार की खुशियों का हिस्सा बन रहे हैं। वह गरबा नाइट में भी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए।

07:37 (IST) 11 Jul 2024
डांडिया नाइट में शिखर के साथ पहुंचीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आती हैं। अनंत अंबानी की शादी के हर एक फंक्शन में वह साथ ही पहुंच रहे हैं। गरबा नाइट पर भी दोनों ने एक साथ एंट्री ली।

15:56 (IST) 10 Jul 2024
अनंत राधिका का हल्दी सेरेमनी का आउटफिट वायरल

अनंत-राधिका की 8 जुलाई को हल्दी सेरेमनी थी, जिससे लगातार उनकी फोटोज सामने आ रही है। ऐसे में अब कपल की एक और फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों को मैचिंग ड्रेस में देखा जा सकता है।

11:25 (IST) 10 Jul 2024
पत्नी विक्टोरिया के साथ अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगे डेविड बेखम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में डेविड बेखम और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेखम के भी शामिल होने की खबर है।

10:07 (IST) 10 Jul 2024
अंबानी परिवार में मची शादी की धूम

अंबानी परिवार में शादी की धूम मची है, बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें शिरकत कर रहे हैं। हल्दी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ढोल बज रहा है और सब मस्ती कर रहे हैं।

09:32 (IST) 10 Jul 2024
शादी से पहले ईशा अंबानी ने घटाया अपना वजन

ईशा अंबानी की जो भी तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें उनका वजन काफी कम लग रहा है। शादी के पहले की रस्मों में से एक में ईशा का लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

09:31 (IST) 10 Jul 2024
शादी से पहले गृह शांति की पूजा करते हुए राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपनी भाभी और भतीजे के साथ गृह शांति की पूजा करती दिख रही हैं।

22:28 (IST) 9 Jul 2024
राधिका-अनंत की हल्दी में रॉयल लुक में नजर आईं ईशा अंबानी

अनीता श्रॉफ अदजानिया ने शेयर किया ईशा का लुक

22:23 (IST) 9 Jul 2024
हार्दिक पांड्या संग नजर आईं अमीषा पटेल

अंबानी के घर हुए हल्दी के फंक्शन में एक्ट्रेस अमीषा पटेल हार्दिक पांड्या के साथ पोज देती दिखीं।

22:22 (IST) 9 Jul 2024
हल्दी की रस्म में बेहद प्यारी लगीं राधिका मर्चेंट

फूलों से बने दुपट्टे के साथ राधिका मर्चेंट ने अपना हल्दी का लुक पूरा किया, इस लुक में राधिका बेहद प्यारी लगीं।

15:33 (IST) 9 Jul 2024
हल्दी सेरेमनी में स्टार किड्स का जलवा

अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी से स्टार किड्स की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें शनाया कपूर, खुशी कपूर और अनन्या पांडे को हल्दी से सना हुआ देखा जा सकता है।

15:32 (IST) 9 Jul 2024
पापा के लिए केयरिंग दिखीं जान्हवी कपूर

अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी से जान्हवी कपूर के एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस को पापा बोनी कपूर के लिए लविंग और केयरिंग देखा जा सकता है। भीड़ में भी एक्ट्रेस पापा को गले मिलने और प्यार लुटाती हैं।

11:45 (IST) 9 Jul 2024
येलो लहंगे में मानुषी छिल्लर का किलर लुक

अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का किलर लुक देखने के लिए मिला है। एक्ट्रेस को येलो कलर के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।

11:42 (IST) 9 Jul 2024
वेदांग के साथ दिखीं खुशी कपूर

जहां जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया को डेट करने को लेकर चर्चा में रहती हैं वहीं, बहन खुशी कपूर, वेदांग के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब उन्हें अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में साथ में स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है।

10:11 (IST) 9 Jul 2024
चर्चा में नीता अंबानी का लेटेस्ट लुक

अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो गई है। बीते दिन ही संगीत और हल्दी सेरेमनी ऑर्गेनाइज की गई है। इसी बीच नीता अंबानी का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

09:00 (IST) 9 Jul 2024
रणवी सिंह चखा पान

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह ने लाइमलाइट बटोरी। इस दौरान उन्हें पान चखते हुए देखा गया। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें इसका लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है।

08:28 (IST) 9 Jul 2024
हल्दी से लथपथ दिखे रणवीर सिंह

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह का जबरदस्त स्वैग दिखा। वो येलो कलर के कुर्ते में कमाल के दिखे। इतना ही नहीं एक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो हल्दी से लथपथ दिखे हैं।

08:26 (IST) 9 Jul 2024
अनन्या पांडे और सारा अली खान ने साथ में दिया पोज

अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में अनन्या पांडे और सारा अली खान ने साथ में पोज दिया। इस दौरान दोनों ही बेहतरीन अटायर में नजर आई हैं।

08:26 (IST) 9 Jul 2024
बेहद खूबसूरत दिखीं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे का अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस को बेहतरीन अटायर में देखा गया। उनका लुक देखते ही बन रहा था।

08:24 (IST) 9 Jul 2024
येलो साड़ी में जान्हवी कपूर ने जीता दिल

जान्हवी कपूर भी अनंत अं��ानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस को येलो कलर की साड़ी में देखा गया। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

08:23 (IST) 9 Jul 2024
अर्जुन कपूर का दिखा ऐसा अंदाज

अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में अर्जुन कपूर का अलग ही स्वैग देखने के लिए मिला। वो शानदार आउटफिट में दिखे। आपको बता दें कि एक्टर फिल्म 'सिंघम 3' में विलेन की भूमिका प्ले कर रहे हैं।

08:23 (IST) 9 Jul 2024
लहंगे में क्या खूब दिखीं सारा अली खान

अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में स्टार किड्स ने लाइमलाइट लूट ली। इसी में से एक सारा अली खान भी रहीं। उन्हें लहंगे में देखा गया, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था।