18वीं लोकसभा (Lok Sabha Elections 2024) के लिए 19 अप्रैल से 1 जून 2024 में मतदान कराया जाएगा। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। लोकसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 हो सकती है। 530 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं दूसरी तरफ 20 सदस्य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। लोकसभा चुनाव में बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम 272 सीटें होनी चाहिए। देश में कुल 6 राष्ट्रीय दल बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, सीपीआई (एम) और आम आदमी पार्टी हैं।
पिछला लोकसभा NDA ने भारी बहुमत से जीता था। 2019 के चुनाव में एनडीए को कुल 352 सीटें मिली जिनमें बीजेपी को 303 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार सीधा मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। देश का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र कम से कम 25 साल है वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकता हैRead More